खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

24 और 25 मई को भिलाई में टाटा आईपीएल फैन पार्क आयोजन, क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसा मिलेगा आनंद

भिलाई। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में ने बीसीसीआई से (सीनियर मैनेजर) क्रिकेट ऑपरेशन सुमित मल्लापूरकर और छग क्रिकेट एसोशिएशन, भिलाई से यशजीत सिंह, मीत वडोलीकर (एक्सक्यूटिव क्रिकेट ऑपरेशन) ने बताया कि शनिवार 24 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच मैच शाम 6:30 बजे और रविवार 25 मई को गुजरात और चेन्नई (दोपहर 2:30 बजे), कोलकाता और हैदराबाद (शाम 6:30 बजे) के मैच के लिए दिव्यांग क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर एरिया, सेक्टर 5 भिलाई में टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त माहौल मिलेगा।

जो लोग मैच देखने स्टेडियम नहीं जा सकते उनके लिए बीसीसीआई द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है, आप अपने परिवार सहित स्टेडियम जैसे माहौल का लुफ्त उठा सकते है। छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक ही जगह यह आयोजन किया जा रहा है। तीन मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। बीसीसीआई का यह प्रयास है कि जो चीजें स्टेडियम में होती है वैसे है इसमें भी व्यवस्था किया जाएगा। बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया भी होगा। 10 से 12 हजार लोग एक साथ मैच का आनंद ले सकेंगे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजार किया जाएगा।

इस बार सारा धमाल फैन्स करेंगे- सीटियाँ बजाना, चीयर करना, फेस पेंटिंग, शोर मचाना, पागलपंथी, क्रेजी स्टंट ! सबसे क्रेजी फैन्स क्रिकेट के खेल, खिलाड़ियों, पसंदीदा टीमों पर प्यार लुटाएंगे और भी बहुत कुछ होने वाला है। आईपीएल 2025 ये फैन पार्क्स 50 शहरों के फैन्स के साथ मिल कर पूरे देश में आईपीएल फीवर पैदा करने के लिए तैयार है।

जायंट स्क्रीन पर हर रोमांचक पल कैप्चर करने के साथ प्रत्येक वेन्यू लाइव एक्शन दिखाएगा ताकि फैन्स को स्टेडियम की तरह मैच देखने का आनंद मिले। इंट्री फ्री है इसलिए एक भी फैन मिस नहीं करे और फिर म्युज़िक, मर्चेंडाइज, फूड स्टाल, मजेदार पेय और आईपीएल के ऑफिशिल स्पांसर भी कुछ मजेदार एक्टिविटी करेंगे, तो मस्ती और एक्साइटमेंट दोगुना हो जाएगा।

एक साथ इतनी मस्ती होगी, तो फैन्स को लगेगा कि वे स्टेडियम में बैठ कर अपनी-अपनी टीमों को चीयर कर रहे हैं। रोमांच और एक्साइटमेंट का तड़का लगाने के लिए फैन पार्क के विजिटर अपनी फेवरेट टीम, खिलाड़ी या क्रिकेट के खेल पर सच्चा प्यार लुटा कर यह दिखा सकते हैं कि क्या होता है फैन मोमेंट?

हर सीजन पहले से बड़ा होता है। उम्मीद है इस सीजन फैन पार्क में 10 लाख से अधिक क्रिकेट फैन आएंगे और धमाल करेंगे। आप भी अपने शहर के फैन पार्क में अपना फैनडम दिखाइए। बाउंड्री लगते, हैट्रिक बनते और स्पिन होते देखिए। ज़्यादा इंतजार नही करना होगा, काउंट डाउन शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button