दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कल भिलाई निगम क्षेत्र के इन 08 केंद्रों पर द्वितीय डोज वाले लगवा सकेंगे टीका, यहां देखे पूरा शेड्यूल

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 3 अगस्त दिन मंगलवार को 8 केन्द्रों में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा।

कोवैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित केन्द्रों में शहर के नागरिक केवल द्वितीय डोज का टीका लगवा सकते है। 18 से 44 वर्ष उम्र समूह और 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोवैक्सीन के द्वितीय डोज का टीका लगाया जाएगा।

शेड्यूल के मुताबिक वार्ड क्रमांक 1 पीएचसी खम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनवानी, वार्ड क्रमांक 3 यूपीएचसी कोसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड क्रमांक 9 मंगलबाजार कोहका सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 15 पीएचसी वैशालीनगर, वार्ड क्रमांक 21 यूपीएचसी बैकुंठधाम, वार्ड क्रमांक 28 मंगलबाजार छावनी, वार्ड क्रमांक 29 पीएचसी बापूनगर, वार्ड क्रमांक 34 सांस्कृतिक भवन अंडा चौक खुर्सीपार में टीकाकरण होगा।

Related Articles

Back to top button