दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाबालिग को झाड़ियों के पीछे ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार करने वाला आरोपी तत्काल गिरफ्तार

दुर्ग। नंदिनी नगर पुलिस में नाबालिक के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि दुर्ग पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशानुसार महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा कर निकाल हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार 5 फरवरी को नाबालिक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 3 फरवरी को अपने बहन के लड़के को छोड़ने के लिए उसके घर जा रही थी कि शाम 6:00 बजे आरोपी बल्लू यादव उर्फ छवि यादव रास्ते में मिला, जिसके द्वारा नाबालिग लड़के को डरा धमका कर रोड किनारे बैठा दिया गया और नाबालिक लड़की का हाथ खींचते हुए बीज भंडार के पीछे झाड़ियों में ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार किया, की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 57/ 2021 धारा 376 भादवि 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी बल्लू यादव उर्फ छवि यादव पिता मनहरण यादव उम्र 19 वर्ष को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button