Uncategorised

कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स का होगा ऑटो पंजीयन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संुयक्त बैठक ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हो रही धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन के आग्रह पर कस्टम मिलिंग के लिए राज्य में ऑटो पंजीयन की व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री से राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा धान के उठाव एवं मिलिंग की कार्ययोजना, बारदाने के मूल्य में वृद्धि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा, महासचिव प्रमोद अग्रवाल, सलाहकार सचिव मोहन लाल अग्रवाल सहित सदस्यगणों ने मुख्यमंत्री से धान की कस्टम मिलिंग में प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि वृद्धि का आग्रह किया।

मिलर्स एसोसिएशन ने इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा कराने में आने वाली दिक्कतों का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, सहकारिता विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, मार्कफेड की एम. डी. किरण कौशल सदस्य उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button