खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कस्टम विभाग ने पेट में सोना छिपाकर लाए यात्री को किया गिरफ्तार, मल के रास्ते सोना के 7 टुकड़े निकलवाया

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार कर लिया जो अपने पेट में सोना छिपाकर लाया था, और फिर उन्होंने बड़े ही अनोखे तरीके से सोने को बरामद किया…

मुंबई (ए)। विदेशों से भारत आने वाले तस्कर अक्सर ड्रग स्मगलिंग के लिए अनोखे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कभी-कभी भारत का कस्टम विभाग उनसे भी एक कदम आगे निकल जाता है. ऐसा ही एक मामला बीते दिनों देखने को मिला है. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पेट में सोना छिपाकर लाए एक यात्री को अरेस्ट कर लिया।

दरअसल मुंबई एयरपोर्ट पर इंतिजार अली नाम का ये यात्री अपने पेट में सोना छिपाकर लाया था. कस्टम विभाग को शक था की आरोपी के पास अवैध तरीके से लाए गए गोल्ड हैं, लेकिन अधिकारियों को उनके पास छिपाया गया गोल्ड नहीं मिल रहा था. लेकिन कड़ी पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी इंतिजार ने प्लास्टिक की पन्नी में बंद सोने के 7 टुकड़े (240 ग्राम) निगलने की बात कबूल कर ली।

मल के रास्ते बरामद किए गए सोने के टुकड़े इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर जेजे अस्पताल गई जहां एक्सरे ने उनके दावे की पुष्टि की. जेजे अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अजय भंडारवार के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी को हाई फाइबर फूड पर रखा, जिसमें उसको हर रोज एक दर्जन केले और दही दिया गया. जिससे मल के रास्ते उसके पेट में छिपाए गए सोने के सभी सात टुकड़े बरामद कर लिए गए।

क्या बोले कस्टम विभाग के अधिकारी? हैरान कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया अब तक मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान ऐसे तौर-तरीके इस्तेमाल किए जाते थे लेकिन सोने की तस्करी के लिए इस तौर-तरीके का इस्तेमाल कम ही होता आया था. पुलिस ने बताया वह आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं।

कस्टम विभाग ने कहा, ड्रग्स तस्करी करने वाले तस्कर देश में अवैध तरीके से लाए सामान को छिपाने के लिए अनोखे बैग, सूटकेस में बनी कैविटी, कपड़ों में अलग अलग बने पॉकेट सहित कई अनोखे तौर तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button