Uncategorised

कांकेर की घटना पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने किया एसआईटी का गठन, कांकेर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

रायपुर। कांकेर में पत्रकारों के साथ हुई घटना की जांच के लिये मुख्यमंत्री द्वारा गठित पत्रकार दल की तथ्यात्मक रिपोर्ट पर निष्पक्ष विवेचना कार्यवाही के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर सुंदरराजन पी ने एक एसआईटी गठित की हैं । पत्रकार दल ने आज ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपी थी रिपोर्ट । मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर को परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे । कांकेर के वर्तमान निरीक्षक मोरध्वज देशमुख को लाइन हाजिर कर उप निरीक्षक राजेश राठौर को थाना प्रभारी कोतवाली कांकेर पदस्थ किया गया हैं।

एसआईटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदलपुर ओ पी शर्मा , उप पुलिस अधीक्षक कांकेर आकाश मरकाम और उप निरीक्षक कांकेर राजेश राठौर को सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button