खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेसियों को खदेड़ने पुलिस ने किया लाठी चार्ज: पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर हुआ झड़प, थाना प्रभारी के नाक में लगी चोट

भिलाई 03। मंगलवार को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। पूर्व भूपेश बघेल का काफिला रोकने का मामला शांत होने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने और गाली गलौज करने के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे तथा सिरसा गेट के पास सर्विस रोड पर लगाए गए बेरीकेट्स को पार कर थाने के तरफ बड़ी संख्या में बढ़ने लगे जिसे रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई जिसमें जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय के नाक में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आपको बता दे की मंगलवार को भिलाई-3 के सिरसा गेट के पास भारी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन करने पहुंचे थे तथा यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले जलाराम स्वीट्स के पास से पुलिस ने सबको खदेड़ दिया।

ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री के मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेसी दो युवक को एक जिम से जबरदस्ती उठाकर ले गए। इसके साथ ही उनके साथ मारपीट कर उन्हें भिलाई-3 पुलिस के हवाले कर दिया।

 

इस घटना की जानकारी मिलने पर भाजपाई और हिन्दू संगठन के लोगों ने सोमवार की देर रात तक थाने का घेराव किया। इसके बाद युवक की शिकायत पर भिलाई-चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत अन्य के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज कराया गया है।

वही अपराध दर्ज होने को बाद मंगलवार की सुबह पुलिस दल बल के साथ सभापति के निवास सिरसाकला पहुंची थी लेकिन वहां नही मिलने के कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button