दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेसियों ने दुर्ग एसपी को सौंपा ज्ञापन, 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर थाना घेराव की दी चेतावनी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 तारीख को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त रूप से दुर्ग शहर, ग्रामीण एवं भिलाई के द्वारा दुर्ग के गांधी प्रतिमा के पास आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सम्मिलित होने के लिए अपने निवास स्थान भिलाई तीन से निकले जैसे ही उनका काफिला पदुम नगर भिलाई तीन उनके निवास से निकला 20-25 की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

बिना किसी पूर्व सूचना के एक पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर नारेबाजी और हुड़दंग किया गया तथा पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात्त सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री जिनका जेट श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है उनके सुरक्षा में गंभीर चूक की गई।

आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक की सुरक्षा में सेंधमारी कर बजरंग दल के हुड़दंगियों के हौसला बुलंद है। इस घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर/ ग्रामीण एवं भिलाई के तीनों अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की गई एवं 48 घंटे के अंदर कार्यवाही नहीं होने पर भिलाई तीन थाना के घेराव का ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें प्रमुख रूप से शहर जिला अध्यक्ष गया पटेल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे , भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर भिलाई नीरज पाल, आर.एन. वर्मा, प्रदेश महामंत्री, राजेन्द्र साहू, अल्ताफ अहमद, फत्ते भाटिया, रत्ना नारमदेव, संदीप बोरा, अनूप वर्मा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, निकिता मिलिंद, अयूब खान, आयुष शर्मा, सोनू साहू, गौरव उमरे, मनदीप भाटिया,आनन्द कपूर ताम्रकार आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button