दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस नेता अमीरचंद अरोरा ने भूखंडों के नवीनीकरण, नियमितीकरण एवं फ्री होल्ड प्रक्रिया को सरलीकरण हेतु मुख्यमंत्री को भेजा सुझाव

भिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अमीर चंद अरोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर नवीनीकरण (लीज डीड) नियमितीकरण एवं भूखण्डो का फ्री होल्ड प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु विनम्र सुझाव दिया है। श्री अरोड़ा ने पत्र में लिखा है की भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना के पश्चात नौकरी या धंधा करने के लिये लोग भिलाई में आने लगे और जहां-जहां जगह देखकर कच्चे, फिर पक्के घर बना कर रहने लगे, धीरे-धीरे लाखों की संख्या में लोग बस गये उस समय न तो विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण था, ना ही नगर पालिक निगम ही, ऐसे में भवन अनुज्ञा या भवन पूर्णता प्रमाण पत्र जैसी प्रक्रिया से लोग अनभिग्य थे,पश्चात व्यवस्थापन कर भूखण्डो का पंजीयन कराया गया।

आज 30 वर्ष अवधि समाप्त हो जाने के कारण लोग भूखण्डो के नवीनीकरण के लिए भिलाई नगर पालिक निगम के चक्कर लगा रहे है नवीनीकरण की प्रक्रिया में भवन अनुज्ञा, भवन पूर्णता प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है जो किसी के पास नही है इसलिये निगम में नवीनीकरण के प्रकरणों का अम्बार लग
गया है। भिलाई के वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने विषय अंतर्गत चंद विनम्र सुभाव दिए है, जो कि इस प्रकार है :

1. भूखण्डो के नवीनीकरण प्रक्रिया में भवन अनुज्ञा और भवन पूर्णता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को समाप्त कर, सीधे संबंधित आबंटी को डिमांड नोटिस देकर नवीनीकरण शुल्क जमा करवा कर प्रक्रिया सम्पन्न कराई जावे।
2. भवन नियमितीकरण के लिए निगम या जिला प्रशासन वार्ड वाईस शिविर लगाकर आवेदन ले, पश्चात स्पाट पर जा कर नापजोख कर बिल बनाकर तुरंत राशि जमा कराए और प्रमाण पत्र जारी कर नियमितीकरण की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जावे।
3. भूखण्ड को फ्री होल्ड कर स्वामित्व प्रदान किया जाए। जिस प्रकार रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डो को फ्री होल्ड किया जा रहा है, उसी प्रकार भिलाई नगर पालिक निगम मे भी आवासीय भूखण्डो के साथ-साथ व्यवसायिक भूखण्डो को भी फ्री होल्ड करने की
आवश्यकता है।

 श्री अरोरा ने अनुरोध है कि उक्त तीनों सुझावों पर अपका गंभीरतापूर्वक सार्थक निर्णय अपेक्षित है ताकि तीनो ज्वंलत समस्याओं के जटिल समाधान का सरलीकरण हो सके इससे आम जनता तो लाभान्वित होगी साथ ही साथ शासन प्रशासन को राजस्व के रूप में अच्छी खासी राशि भी प्राप्त होगी और आपकी जन सेवाभावी छवि को भी चार चांद लगेगें।

श्रीअरोरा ने पत्र की प्रतिलिपी भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल, दुर्ग जिलाधीश, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तथा एम.आई.सी. मेम्बर संदीप निरंकारी को भी भेजा है।

Related Articles

Back to top button