दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने वार्ड क्रमांक 33 एवं 36 मे किया धुआंधार जनसंपर्क

भिलाई। वैशाली नगर विधायक प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 33 एवं वार्ड 36 के न्यू संतोषी पारा,सतनाम धाम,शर्मा कॉलोनी,गणेश चौक,राष्ट्रीय विद्यालय के पीछे,वार्ड 36 में टाटा लाईन, लिंक रोड में व्यपारियो से एमजी रोड,श्याम नगर उड़िया बस्ती में आज जन जन से मुलाकात कर सहयोग और समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह पर माता बहनों के द्वारा पुष्पगुच्छ आरती एवं विजय तिलक लगाकर स्वागत कर दिया आशीर्वाद। लिंक रोड के व्यपारियो ने स्वतः दुकान से बाहर आकर मुकेश चंद्राकर का स्वागत किये ओर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी।

इस अवसर में विधायक प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने कहा वैशाली नगर विधानसभा के समस्त क्षेत्र वासियों ने जिस प्रकार से स्वमेव आकर स्वागत और सम्मान कर रही है,यह सरकार की उन योजनाओं और कार्यों से प्रभावित होकर आज बुजुर्ग माता बहन युवा विद्यार्थी सभी लाभान्वित लोग जगह-जगह पर जिस प्रकार से भव्यता के साथ स्वागत कर रहे हैं इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी में लोगों का भरोसा बरकरार है और भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार विगत 15 वर्षों में जनता की खून पसीने की कमाई को लूटा है और उन्हें सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को सिर्फ जुमला दिया है,जिससे आज समस्त क्षेत्रवासी और प्रदेशवासी कांग्रेस पार्टी को अपना जन समर्थन कर रहे हैं और जो कांग्रेस पार्टी के प्रति आम जनों में जो भावना बन रही है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी।

इस अवसर पर मुकेश चंद्राकर जी के साथ पूर्व साडा उपाध्‍यक्ष बृजमोहन सिंह,ब्लाक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा,जोन अध्यक्ष जालंधर,पूर्व पार्षद दुर्गा प्रसाद साहू,जोहन सिन्हा,प्रवक्ता राजेश शर्मा,अब्दुल कादिर सिद्दीकी,मेरिक सिंह,नईम बेग,सुरेंद्र कपूर,महेंद्र खोब्रागडे,गुलाम उस्मानी,मो हसरत,हीरा लाल साहू,अनुराग साहू,गोबिंद कोशले,विष्णु वारले,संजय विश्वकर्मा बजरंगी लाल सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button