दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कांग्रेस प्रत्याशियो के पक्ष में किया सघन जनसंपर्क

भिलाई। निकाय चुनाव के प्रचार में अब महज दो दिन ही शेष बचे है ऐसे में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने संगठन के साथ भिलाई नगर निगम क्षेत्र का सघन दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, खनिज निगम अध्यक्ष, भिलाई नगर निगम पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई पदाधिकारी लगातार भिलाई नगर निगम में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने गुरुवार को भिलाई के विभिन्न वार्डों का दौरा कर निगम चुनाव में वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। जनसम्पर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले तीन वर्ष में किये गए कार्यों की बदौलत कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए न सिर्फ योजना बनाई, अपितु उन योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन भी किया। किसान, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, ग्रामीण, शहरी सभी वर्ग के लिये कार्य किया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में
कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जितने भी चुनाव हुए
सब में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। दंतेवाड़ा
उपचुनाव, चित्रकूट उपचुनाव, मरवाही उपचुनाव, नगरीय निकायों के चुनाव, पंचायत चुनाव सभी में कांग्रेस को जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया। भिलाई, रिसाली सहित सभी नगर निगम चुनावों में भी जनता कांग्रेस के प्रत्याशियों को ही जिताएगी।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन, भिलाई शहर जिला
कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश, ब्लाक अध्यक्ष व वरिष्ठ
कांग्रेसियों की उपस्थिति में लक्ष्मी मार्केट, सुपेला में
केंद्रीय चुनाव कार्यलय का उद्धघाटन किया गया।कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए न सिर्फ योजना बनाई, अपितु उन योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन भी किया। किसान, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, ग्रामीण, शहरी सभी वर्ग के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कांग्रेस ने काम किया है।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक, जन्म प्रमाण पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र की सुविधा, जमीन की गाइडलाइन दर में 30 प्रतिशत कटौती, आमजनों के सहायतार्थ हेल्प डेस्क, गुमास्ता लाइसेंस हर साल नवीनीकरण की छूट, नगरीय क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था मजबूत, घरेलू पेयजल कनेक्शन, मिनीमाता अमृतधारा नल योजना, राजीव गांधी सर्वजल योजना, मोर जमीन-मोर मकान, पौनी पसारी योजना, आबादी पट्टों का वितरण जैसे कार्य किए हैं।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के कामों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राष्ट्रपति के हाथों कांग्रेस के 67 निकायों को सम्मानित किया जाना। इस बात का प्रमाण है। भूपेश सरकार ग्रामीण के साथ शहरी विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button