खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कांग्रेस भवन से दीपक बैज के फोन चोरी का मामल, केदार कश्यप ने पूछा- फोन चोरी करवाने में भूपेश या टीएस किसका हाथ दीपक बताए?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का फोन चोरी होने की घटना पर यह जानना चाहा है कि उनके मोबाइल में ऐसे कौन-से राज हैं जो कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं? चोरी के पीछे उनका शक किस पर है? श्री कश्यप ने यह भी पूछा है कि क्या भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या कोई और कांग्रेस नेता इसके पीछे हैं?

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बैज को पूरे प्रदेश को यह बताना चाहिए कि आपकी जासूसी कौन कर रहा है और कौन आपका राज जानना चाहता है, जो आपका मोबाइल चोरी कर सकता है? बैज का शक अगर कांग्रेस के किसी नेता पर है और कांग्रेस के नेताओं ने यह मोबाइल चुराया है तो बैज को उस पर अपना मुँह खोलना चाहिए।

श्री कश्यप ने कहा कि यदि बैज का शक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर है या फिर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव पर है तो भी बैज को उसे उजागर करना चाहिए ताकि हम पूरी कोशिश करें कि बैज का मोबाइल सही सलामत बैज को वापस कर सके।

श्री कश्यप ने बैज को यह भी बताने को कहा है कि उनका ऐसा कौन-सा राज उस मोबाइल में है, जो कांग्रेस के ही लोग जानना चाहते हैं? यदि वह राज जनता के बीच उजागर होगा, तो कांग्रेस पार्टी की स्थिति जो बद से बदतर होती जा रही है, वह और खराब न हो, इसलिए बैज से पूरी उम्मीद है कि वे सही बात को जनता के बीच लाने की कोशिश करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button