दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांवर यात्रा महोत्सव में भारी संख्या में शामिल होने कुम्हारी के लोग हुए संकल्पित

दुर्ग। बोल बम कांवर यात्रा की बैठक गौरव टिम्बर कुम्हारी में आयोजित की गई। बैठक में बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जिंतेंद्र वर्मा ने उपस्थित नागरिकों को 21 अगस्त को देवों के देव भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से लगातार 12 वर्षों से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलने वाले कांवर यात्रा की जानकारी देते हुए सभी को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर टोलाघाट में होने वाले 31000 रुद्राक्ष वितरण की जानकारी प्रदान कर जन-जन को इस बार से अवगत कराने का आह्वान किया।

राकेश पांडेय,दिलीप साहू,गोल्डी गोस्वामी, दीपक चतुर्वेदी,राजू निषाद,धर्मेंद्र सिन्हा,अवधेश शुक्ला, उमकान्त साहू, उधोराम साहू,कैलाश सोनकर, कुमार साहू, विनोद बंजारे,तुकाराम,सुनीता कुर्रे,रीता पांडेय, तृप्ति चंद्राकर,आयुषी पांडेय,भावना बंजारे जी,देव नारायान साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button