छत्तीसगढ़फीचर्ड

कामाख्या देवी मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कामाख्या देवी मंदिर के पुजारी पांडु राम ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य की समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्सपोसैट के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक्सपोसैट के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता का श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों की मेधा एवं कड़े परिश्रम को जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह से देश को वैज्ञानिक क्षमता एवं तकनीकी दक्षता से आगे बढ़ा रहे हैं, उससे निश्चित रूप से देश को निकट भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने देशवासियों को नववर्ष के अवसर पर अमूल्य तोहफा दिया है।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की दी शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर धर्म गुरु बालदास साहेब भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button