खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ICC का चौकाने वाला खुलासा, किराये के सामान पर अमेरिका होस्ट करेगा टी20 वर्ल्ड कप 2024

इस बार का टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज़ के साथ-साथ अमेरिका की मेज़बानी में खेला जाएगा. अमेरिका टूर्नामेंट के लिए अस्थाई चीज़ों का इस्तेमाल करेगा, जिसमें पिचें भी शामिल होंगी…

नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज़ की मेज़बानी में खेला जाएगा. इस साल जून के महीने में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर आईसीसी ने बड़ा खुलासा किया, जिसमें बताया गया कि टूर्नामेंट होस्ट करने वाला अमेरिका अस्थाई तैयारियां करेगा, जिसमें पिच मेलबर्न से तो दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां लॉस वेगस से आएंगी।

अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे एडिलेड ओवल क्यूरेटर डेमियन हफ तैयार करेंगे. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ये ड्रॉप इन पिचें क्या होती हैं? तो आपको बता दें कि ड्रॉप इन पिचें ऐसी पिचें होती हैं, जिन्होंने मैदान से कहीं अलग बनाया जाता है और बाद में लाकर मैदान पर बिछा दिया जाता है. इसके अलावा टूर्नामेटं में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसके लिए 34,000 दर्शकों की झमता वाली अस्थाई गैलरी बनाई जाएगी और इस्तेमाल के बाद उसे हटा दिया जाएगा।

आईसीसी के इवेंट डायरेक्टर क्रिस टेटली ने बताया, “हम ड्रॉप इन पिचों का उपयोग करेंगे, जिसका निर्माण पहले ही हो चुका है. हम एडिलेड ओवल क्यूरेटर डेमियन हफ की स्पेशलिटी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो इस मामले में एक्सपर्ट हैं. उन्होंने ट्रे का निर्माण किया और वो ट्रे की देखरेख कर रहे हैं, जो फ्लोरिडा में हैं. मुकाबलों के लिए पर्याप्त मात्रा में ट्रे होंगी, जिसकी न्यूयॉर्क में ज़रूरत होगी. इसके अलावा अभ्यास पिचों के लिए भी ट्रे होंगी. जिन पिचों पर मैच होना है वो बिल्कुल नई होंगी. इसके अलावा बारिश होने पर पानी निकालने का इंतज़ाम भी कर रहे हैं।”

आईसीसी इवेंट डायरेक्टर ने आगे कहा, “सभी बुनियादी ढांचे अस्थाई होंगे, जैसे खेल की दुनिया में होता है. ढांचों के कुछ उपकरण लॉस वेगस से लाए जाएंगे, जिन्हें बनाया जाएगा और मैच के बाद हटा दिया जाएगा. अमेरिका में 30 मिलियन क्रिकेट प्रशंसक हैं और ये तीसरा सबसे बड़ा बाज़ार है. ढांचें बनने की शुरुआत फरवरी से होगी और मई तक इनका काम पूरा हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button