Uncategorised

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना : अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित जानकारी इस नम्बर से प्राप्त करे

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष रायपुर स्थित पुराना आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय गांधी चौक रायपुर में बनाया गया है। यह नियंत्रण कक्ष एक जून से 24 घंटे संचालित हो रहा है। यहां से अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित जानकारी दूरभाष क्रमांक 0771-2223471 तथा टेलीफैक्स क्रमांक 0771-2223472 से प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विभाग के ई-मेल आईडी सीजीरिलीफएडदरेटजीमेलडाटकाम (cgrelief@gmail.com) पर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से संबंधित सूचना एवं शिकायतें दर्ज की जा सकती है। शिकायतों का निराकरण राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यथाशीघ्र किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button