दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 01 लाख रुपए का हेरोइन जप्त

भिलाई। जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) हेम प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक (मिलाई नगर), सत्यप्रकाश तिवारी, के मार्गदर्शन में एवं एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम व थाना प्रभारी वैशाली नगर उप निरीक्षक घनश्याम नेताम के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

गठीत टीम द्वारा पूर्व में अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) बिक्री करने वालो पर लगातार निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि बब्बू अली नाम का व्यक्ति कुछ दिन पहले चिट्टा खरीदने के लिए पंजाब गया था जो पंजाब से वापस आ गया है और हरपाल सिंह के साथ चिट्टा बिक्री करने के लिए ग्राहक खोज रहा है।

मुखबिर सूचना को तस्दीक कर तकनीकी सहायता लेते हुये बब्बू अली का पता तलाश किया गया जो जो वृन्दा नगर, दक्षु बाड़ी मैदान, करंज झाड़ के नीचे खड़े मिले जैसे ही पुलिस पास गई तो दोनों वहाँ से भागने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आगे पूछताछ पर अपना नाम बब्बू अली एवं हरपाल सिंह बताया दोनों व्यक्ति की तलाशी लेने पर बब्बू अली के पास से 08 ग्राम एवं हरपाल के पास से 06 ग्राम पृथक-पृथक जुमला 14 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) जुमला कीमती करीबन 01 लाख रूपये का जप्त किया गया है।

इससे पूर्व बब्बू अली 302 भादवि हत्या एवं चाकूबाजी के मामले में थाना जामुल से 15 वर्ष की सजा काट चूका है। आरोपीगणों ने पूछताछ में मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) को पंजाब से लाना बताया। आरोपियों के विरूद्ध थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 205/2024, धारा 21 (क) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से प्र.आर. सगीर खान, मेघराज चेलक, पंकज चतुर्वेदी, आरक्षक भावेश पटेल, रिन्कू सोनी, अजय गहलोत, राकेश अन्ना एवं थाना वैशाली नगर से उप निरीक्षक मकरध्वज प्रधान, आरक्षक रजनीकांत साव, विरेन्द्र यादव, भूपेन्द्र कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपी- 01. बब्बू अली पिता लियाकत अली, उम्र 40 साल, निवासी वृन्दा नगर, केम्प-1, दिवाकर भारती के घर के पीछे, थाना सुपेला, भिलाई

02. हरपाल सिंह पिता सुखदेव सिंह, उम्र 24 साल, निवासी संग्राम चौक, हनुमान मंदिर के पास 18 नंबर रोड, केम्प-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button