छत्तीसगढ़फीचर्ड

किसानों से अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई, कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह के निर्देश पर नरदहा समिति का कर्मचारी सेवा से पृथक

रायपुर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति नरदहा के कर्मचारी राकेश जांगड़े के विरुद्ध किसानों से अवैध रूप से धनराशि लेने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग द्वारा जांच के आदेश जारी किए गए।

जांच में यह तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा किसानों पर टोकन जारी करने तथा धान की गुणवत्ता में कमी बताने के नाम पर अनुचित दबाव बनाया गया और अवैध रूप से धन वसूली की गई।

मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला रायपुर द्वारा कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए राकेश जांगड़े को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता, शोषण या भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button