दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

किसान बिल के समर्थन में जागरूक किसान मंच ने रैली निकाल किया पैदल मार्च

भिलाई। किसान बिल के समर्थन में जागरूक किसान मंच द्वारा सुपेला सब्ज़ी मंडी में समर्थन मार्च निक़ाल कर समर्थन माँगा गया। उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा की यह किसान बिल किसानो को सशक्त समृद्ध बनाने वाला क़ानून है इस किसान विधेयक से किसानो की आय भी दुगुनी होगी।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए युवाओं ने पूरे मंडी में पैदल मार्च करते हुए लोगों को किसान बिल के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरुण यादव, राहुल भोंसले, तेजेश्वर कुमार, रणजीत ठाकुर, आकाश ठाकुर, रोहन सिंह, इंद्रभान पाटिल, उदय भास्कर, राहुल कुमावत आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button