देश-दुनियाफीचर्डविविध

T20 इंटरनेशनल में राशिद खान के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, जानिए क्या कहते है ये आंकड़े?

टी20 इंटरनेशनल के लगातार 6 मैचों में गेंदबाज़ी कराते हुए राशिद खान ने एक अनोखा रिकॉर्ड कामय कर लिया है. उन्होंने बिना बाउंड्री खाए लगातार 100 से अधिक गेंदें कीं…

नईदिल्ली (ए)। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में राशिद खाने ने अफगानिस्तान की कमान संभाली और अपनी कप्तानी में टीम को 2-1 विजयी बनाया. इस सीरीज़ में के ज़रिए राशिद ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया. दरअसल, उन्होंने इस सीरीज़ के ज़रिए टी20 इंटरनेशनल में 100 से अधिक लगातार ऐसी गेंदें पूरी की, जिन पर कोई बाउंड्री नहीं लगी।

इस तरह से छुआ ये खास आंकड़ा, ऐसे फेंकी 100 से अधिक गेंदें

फरवरी में अफगानिस्तान और यूएई के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज़ खेली गई थी. इस सीरीज़ के पहले मैच में राशिद खान ने लास्ट की दो ऐसी गेंदें फेंकी, जिस पर कोई बाउंड्री नहीं लगी. इसके बाद, सीरीज़ के दोनों मैचों में राशिद खान ने 4-4 ओवर फेंके, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी पर कोई बाउंड्री नहीं आई. इस तरह से उनकी 50 गेंदें पूरी हो गईं।

फिर, मार्च  में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज़ खेली. इस सीरीज़ के शुरुआती दोनों मैचों में राशिद ने 4-4 ओवर बिना कोई बाउंड्री खाए फेंके, वहीं तीसरे मैच में उन्होंने शुरुआती 8 ऐसी गेंदें फेंकी, जिस पर कोई बाउंड्री नहीं आई. इस तरह से राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 100 से अधिक (106 गेंदें) गेदों में कोई बाउंड्री न खाने का रिकॉर्ड कायम किया।

16 फरवरी यूएई के खिलाफ पहला T20I- बिना बाउंड्र के आखिरी 2 गेंदें फेंकी.
18 फरवरी यूएई के खिलाफ दूसरा T20I- बिना बाउंड्री के पूरी 24 गेंदें फेंकी. 
19 फरवरी यूएई के खिलाफ तीसरा T20I- बिना बाउंड्री के पूरी 24 गेंदें फेंकी. 
24 मार्च पाकिस्तान के खिलाफ पहला T20I- बिना बाउंड्री के पूरी 24 गेंदें फेंकी. 
26 मार्च पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा T20I- बिना बाउंड्री के पूरी 28 गेंदें फेंकी. 
27 मार्च पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा T20I- बिना बाउंड्री के शुरुआती 8 गेंदें फेंकी. 

बतौर कप्तान जीते दोनों सीरीज़

गौरतलब है कि राशिद खान ने यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ खेली दोनों टी20 सीरीज़ में अफगानिस्तान की कमान संभाली थी. दोनों ही सीरीज़ में अफगानिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की. पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ में अफगानिस्तान ने पहली बार जीत अपने नाम की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button