दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

किस गलती की सजा हमारे ट्रांसपोर्टनगर को आज तीस साल से भुगतना पड़ रहा है?: प्रभुनाथ बैठा

भिलाई। ऐसी कौन सी गलती ट्रांसपोर्टरों ने की है कि इसकी सजा हमारे ट्रांसपोर्ट नगर को आज तीस साल से भुगतना पड़ रहा है। वर्ष 1991 से लेकर आज तक गाड़ियों के इतने नुकसान हुए है कि अगर कल्पना की जाए तो करोडों रुपया गाड़ी मालिक ट्रांसपोर्ट नगर के गढों के चलते गाड़ियों के रिपेयरिंग में दे चुके है उतने में हम सब एक नही दो ट्रांसपोर्ट नगर बना लिए होते। वर्ष 1991 से लेकर आज तक कोई न कोई कागजी परिक्रिया में ट्रांसपोर्ट नगर उलझते रहा जब हर जंग जितने के बाद काम चालू करने की बात आई तो आसाम के चुनाव के चलते ग्रहन लग गया इसलिए भूमि पूजन नही हो पाया जब आसाम चुनाव खत्म हुआ तो लॉक डाउन आ गया अब लॉक डाउन के बाद कब भुमि पूजन होगा पता नही, आगे बरसातआने वाली है । कहावत है राजा हरिश्चन्द्र जी के ऊपर जब गरीबी आई थी तो भुना हुआ मछली भी पानी मे कूद गई थी अब वैसा ही हाल हमारा ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज का हो गया है जब शुभ घड़ी आति है कोई न कोई परेशानी आ जा रही है हमारी पीढ़ी खत्म होने की है अब नई पीढ़ी हमे कोश रही है आप लोग ईमानदारी से नही लड़ पाने की वजह से काम नही हुआ ट्रांसपोर्ट नगर का टेंडर हो चुका है रायपुर कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड कंपनी को दिनांक 7 नवम्बर 2020 को काम चालू करने के लिए लिखित आदेश भी हो चुका है , लेकिन फिर भी हम सभी को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से उम्मीद है आज नही तो कल भूमि पूजन जरूर होगा और हमारे ट्रांसपोर्ट नगर का कायाकल्प होगा। उक्त बातें ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकाश समिति हथखोज भिलाई के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम से कही

Related Articles

Back to top button