दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कुटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी योगानंद बनकर करोड़ों की जमीन का फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: शपथ पत्र, लैपटाप, कलर प्रिंटर तथा 02 लाख रूपये नगद जप्त

भिलाई। प्रार्थी योगानंदन निवासी पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) द्वारा शिकायत किया गया कि उनकी जमीन कोहका भिलाई स्थित को कोई अज्ञात व्यक्ति नकली योगानंदन बन कर फर्जी कागजात तैयार कर बिक्री कर दिया है। शिकायत जांच पर मामला फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बिक्री करना पाये जाने से थाना सुपेला में धोखाधडी का अपराध दर्ज कर विवेचना किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग, के निर्देश मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, व नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान पाया गया।

प्रार्थी योगानंदन की जमीन कोहका भिलाई स्थित खसरा नं. 5243/2, 5243/3 रकबा 3000 वर्गफीट को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा फर्जी योगानंदन बनकर उनकी उक्त जमीन को फर्जी ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार कर आसमा खातून व विपिन अग्रवाल को बिक्री कर दिया। प्रकरण में आरोपी राकेश राय, प्रंशात पाटिल एंव एन. रमेश उर्फ छद्दाम योगनंदन यादव मिले जिनसे पुछताछ पर पाया गया कि सभी आरोपी एक साथ मिलकर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर एन. रमेश को फर्जी योगनंदन बनाकर उसका आधार कार्ड, बैक खाता खोलवा कर, डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका बनवाकर फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कर धोखाधडी करना पाये जाने पर आरोपीगणों से मोबाईल, आधार कार्ड, शपथ पत्र, लैपटाप, कलर प्रिंटर तथा 02 लाख रूपये नगदी जप्त किया गया है।

आरोपीगणों को आज दिनांक 21.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। सुपेला पुलिस की तत्परता एवं सुझ-बुझ के कारण आरोपियो की गिरफ्तारी कर प्रकरण का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला एवं उप निरी. अमित अंदानी, सउनि दिनेश सिंह, आर. जुनैद सिद्धीकी का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र.- 870/2023, धारा – 420, 466, 467, 468, 471, 120 बी, 201, 34 भादवि.

जप्ती- मोबाईल,आधार कार्ड, शपथ पत्र, लैपटाप, प्रिंटर तथा 2 लाख नगदी रू.।

आरोपी- 1. राकेश राय पिता राम सुरत राय उम्र 48 साल साकिन कैलाश नगर नियर घासी दास तालाब बंजरग बली मंदिर नियर स्वप्निल बिल्डर्स मकान नं. 27 थाना जामुल जिला दुर्ग।

2. एन रमेश उर्फ योगनंदन यादव पिता स्व. सी.एस. नटराजन उर्फ स्व. रामप्रसाद यादव उम्र 58 साल साकिन मकान नं. एलआई 211 दीनदयाल कालोनी जुनवानी थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग. हाल पता – स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद भिलाई।

3. प्रंशात कुमार पाटिल पिता रमेश कुमार पाटिल उम्र 44 साल साकिन वार्ड नं. 58 बीडी कालोनी उरला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button