छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार: 5 माह का गर्भ ठहरने पर बिगड़ी तबियत, गर्भ में बच्चे की हुई मौत

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता…आरोपी द्वारा नाबालिग से शादी का आवश्वासन देकर करता रहा लगातार दुष्कर्म…5 माह का गर्भ ठहरने व तबियत बिगड़ने से हुआ खुलासा…डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि पेट में जो बच्चा है वह खतम हो गया है, डॉक्टर के द्वारा ईलाज कर मृत बच्चे का बाहर निकाला गया…

 

 

राजनांदगांव। प्रकरण में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रर्थिया के 12 वर्ष पुत्री के साथ रानीतालब घाघर देव निवासी आकाश सोलंकी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसके कारण प्रार्थिया की पुत्री 05 माह की गर्भवती हो गयी थी। जिसका तबियत खराब होने पर ईलाज के लिये मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में लाकर भर्ती कराया था।

डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि पेट में जो बच्चा है वह खतम हो गया है। डॉक्टर के द्वारा ईलाज कर मृत बच्चे का बाहर निकाला गया। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिचोला थाना छुरिया अपराध धारा 64(2)(M)(बी.एन.एस.),धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 134/2025 कायम कर विवेचना में लिया गया।

क़ायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में आरोपी की तत्काल गिरफ्तार करने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।

दिशा निर्देश प्राप्त होने पर दिनांक 03/07/2025 को आरोपी को उसके घर के पास घेराबंदी कर पकडकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डोगरगढ के समक्ष पेश किया गया जहॉ से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले, उपनिरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे, आर. रमेश कत्लम, आर. गजेंद्र भारद्वाज का योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button