खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ट्रेन हादसे के बाद भारत सरकार सतर्क, केबिनेट ने रेलवे प्रबंधन सेवा में नई नियुक्तियों को दी मंजूरी

रेल मंत्रालय ने भारत सरकार को नई नियुक्तियों के लिए सुझाव भेजे थे, जिसे सरकार ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लेवल 16 के 10 पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है…

नईदिल्ली (ए)। आंध्र प्रदेश में हुए ट्रेन हादसे के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। हादसे के एक दिन बाद ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेलवे में नई नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। रेल मंत्रालय ने भारत सरकार को नई नियुक्तियों के लिए सुझाव भेजे थे, जिसे सरकार ने सोमवार को स्वीकार कर लिया। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लेवल 16 के 10 पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम दो रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ 40 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने हादसे के कारणों की आशंका जताई थी। ईसीओआर सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने बताया था कि आशंका है कि एक भूल के कारण हादसा हुआ है। शायद विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन सिग्नल ओवरशूटिंग की है। सीपीआरओ ने बताया था कि ओवरशूटिंग का मतलब यह है कि जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाए गलती से आगे बढ़ जाए।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हादसे के बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी किया था। बयान में पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने अलामांडा और कांतकपल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button