खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

केंद्रीय जेल दुर्ग में मचा हड़कंप: कलेक्टर- पुलिस अधीक्षक ने 160 जवानों के साथ किया औचक निरीक्षण; मोबाइल, सिम, चाकू आदि बरामद

दुर्ग। बुधवार की अल सुबह केंद्रीय जेल दुर्ग में हड़कंप मच गया जब दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला 160 जवानों के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

आज दिनांक 27/3/24 के सुबह 5 से 7 बजे के बीच आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट व कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एसडीएम, तहसीलदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं सीएसपी छावनी, भिलाई नगर, दुर्ग और डीएसपी क्राइम तथा थाना प्रभारी और लगभग 160 जवानों के साथ 15 टीम गठित करके ज़िला केंद्रीय जेल दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिसमें निरीक्षण के दौरान क़ैदियों के बैरक से एक मोबाइल फ़ोन, सिम, उस्तरा, ब्लेड और चाकू जैसा हस्त निर्मित औज़ार बरामद हुआ।

वही इस्तेमाल किया हुआ चिलम, बीड़ी, सिगरेट, अनावश्यक खाने के सामान को बरामद किया गया।

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के द्वारा जेल के अधिकारी कर्मचारियों को सजग होकर ड्यूटी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने हिदायत दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button