दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मंत्रालय के नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

भिलाई। आवेदक प्रहलाद सिंह सिकरवार कि रिपोर्ट आरोपीगण अनिता सिंह, इनके पति नरेन्द्र सिंह एवं इनके साथी गिरीश यादव और भूपेश कुमार सोनवानी के द्वारा प्रार्थी के बेटे नवीन सिंह को मंत्रालय रायुपर में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 425000 रू तथा बुद्धेश्वर को मंत्रालय में प्यून के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 170,000 रू अलग अलग किस्तों एवं फोन के माध्यम प्राप्त किया है।

नौकरी नही लगाने व रकम वापस मांग करने पर अनिता सिंह ने भुपेश कुमार सोनवानी का युनियन बैक आफ इंडिया का चैक नवीन को 425000 रू तथा बुद्धेश्वर को 150000 रू का दिया जिसे लगाने पर बाउंस हो गया इसके संबंध में बताने पर रकम आज कल देना कहते हुये घुमाते रहे। इस तरह आरोपीगणों द्वारा रकम लेकर नौकरी नहीं लगाया ना ही रकम को वापस कर आवेदकों के साथ धोखाधडी किये है।

आवेदन के अवलोकन पर आरोपीगणों ने आवेदक के बेटे नवीन सिंह तथा बुद्धेश्वर को नौकरी लगाने के नाम पर छलपूर्वक धोखाधडी कर कुल 595000 रूपये की ठगी करना अपराध धारा 420,34 भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी गिरीश यादव और भूपेश कुमार सोनवानी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं अन्य आरोपी अनिता सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर घटना दिनांक से सकुनत से फरार थे जिसकी पता तलाश की जा रही थी।
प्रकरण गंभीर किस्म का होने से प्रकरण के फरार आरोपी त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में एवं अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी में मार्गदर्शन मे टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश कि जा रही थी।

दिनांक 04-02-2025 को आरोपीगण अनिता सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर साकिनान ब्लाक नंबर 08 बीएसयुपी कालोनी भाठागांव रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर, आरोपीगण अनिता सिंह उर्फ अन्नू पति नरेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 62 साल एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर पिता द्वारका सिंह ठाकुर उम्र 66 साल साकिन ब्लाक नंबर 08, बीएसयुपी कालोनी भाठागांव रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला, सउनि रामचंन्द्र कंवर, आरक्षक लोकेश सलाम, लक्ष्मीनारायण यादव, परस मण्डावी, हेमंत नेताम म0 आरक्षक दीप्ति चंद्राकर का विशेष योगदान रहा है।

आरोपी: 1. अनिता सिंह उर्फ अन्नू पति नरेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 62 साल साकिन ब्लाक नंबर 08, बीएसयुपी कालोनी भाठागांव रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर

2 नरेन्द्र सिंह ठाकुर पिता द्वारका सिंह ठाकुर उम्र 66 साल साकिन ब्लाक नंबर 08, बीएसयुपी कालोनी भाठागांव रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर

अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 420, 34 भादवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button