खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गिउ गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा, पीएम मोदी ने ग्रामवासियों से की बात

पीएम मोदी ने गांववासियों के साथ 13 मिनट से अधिक समय तक फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने दिवाली में सीमावर्ती क्षेत्र की अपनी यात्रा की चर्चा की…

नईदिल्ली (ए)। चीन की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश में स्पीति का गिउ गांव गुरुवार को पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने गांववासियों के साथ 13 मिनट से अधिक समय तक फोन पर बात की।

इस दौरान उन्होंने दिवाली में सीमावर्ती क्षेत्र की अपनी यात्रा की चर्चा की और कहा कि गांव के मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने के बाद से ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब वह सत्ता में आए थे तो देश के 18000 से अधिक गांवों में बिजली नहीं थी। इन गांवों में बिजली पहुंचाई गई। अब सरकार दूरदराज के इलाकों को संचार प्रौद्योगिकी से जोड़ने को प्राथमिकता दे रही है।

पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी)’ के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने इन क्षेत्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। कहा कि तीसरे कार्यकाल में वह लोगों के जीवन की सुगमता को प्राथमिकता देने के बाद उनके जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इससे दूरदराज के क्षेत्रों, गरीबों और मध्य वर्ग को अत्यधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ कार्यक्रम से भी क्षेत्र को काफी फायदा होगा।

एक ग्रामीण ने पीएम को बताया कि उन्हें जब बताया गया कि यह इलाका मोबाइल नेटवर्क से जुड़ जाएगा तो उन्हें एक पल के लिए विश्वास ही नहीं हुआ। अब जब यह हो गया है तो हम सबकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें अपने मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button