छत्तीसगढ़फीचर्ड

कैन्ट आर.ओ. कम्पनी के पियूरीफायर का नकली पार्ट्स बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी मोह. तौकीर निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) जो शैमिता लीगल एल. 244 सेक्टर 25 नोएडा (उत्तर प्रदेश) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत् है तथा कैन्ट आर.ओ. कम्पनी की ओर से नकली समान बिक्री करने वालों के विरूद्ध शिकायत देने हेतु अधिकृत है, ने दिनांक 20.03.2023 को थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत टिम्बर मार्केट फाफाडीह स्थित पाटीदार एक्वा शॉप के संचालक योगेश पटेल द्वारा कैन्ट आर.ओ. कम्पनी का नकली सामग्री बिक्री किया जा रहा है।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त दुकान पर जाकर कैन्ट आर.ओ. कम्पनी के पियूरीफायर सामग्रियों को चेक करने पर सामग्रियां नकली होना पाया गया।

जिस पर पाटीदार एक्वा शॉप के संचालक योगेश पटेल के कब्जे से कैन्ट आर.ओ. कम्पनी पियूरीफायर का नकली सेडीमेंट फिल्टर 35 नग, कार्बन फिल्टर 37 नग, मैम्बरीन 18 नग, वाटर पम्प हेड 14 नग एवं पावर कन्ट्रोलर 39 नग, जुमला कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी योगेश पटेल को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 117/23 धारा 420 भादवि. एवं 63, 35 कॉपी राईट एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- योगेश पटेल निवासी पाटीदार एक्वा शॉप मिश्रा हास्पिटल के सामने टिम्बर मार्केट फाफाडीह थाना गंज रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button