खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री आज साजा और दुर्ग में, शहीद वीर नारायण सिंह और मोतीलाल वोरा के प्रतिमा का करेंगे अनावरण

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 14 अगस्त को दोपहर 01 बजे इंदिरा गांधी बेमेतरा जिले के साजा में कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दुर्ग के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड भिलाई पहुंचेंगे। 3:35 बजे तालपुरी (ठगड़ा बांध) लोकार्पण कार्यक्रम, वृक्षारोपण और पुस्तक विमोचन करेंगे। 3:55 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के बैंक मुख्यालय भवन का भूमिपूजन, 4:30 बजे आर आई डी एफ गोदाम एवं बैंक एटीएम का लोकार्पण करेंगे। 4:35 बजे दुर्ग बस स्टैंड में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण तथा 5:35 बजे मोतीलाल वोरा के प्रतिमा का अनावरण करेंगे, उसके बाद रायपुर के लिया प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में स्थापित कृषि महाविद्यालय, साजा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है। इस भवन के निर्माण में कुल 5 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत आई है। महाविद्यालय के बालक तथा बालिका छात्रावास भवनों का निर्माण भी छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है, जिसके निर्माण में कुल 2 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत आई है। इन छात्रावास भवनों में कुल 20-20 कमरे हैं, जिनमें प्रति छात्रावास कुल 60 विद्यार्थियों की रहने की क्षमता है।

छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा मोहगांव (साजा) जिला बेमेतरा में स्थापित कृषि महाविद्यालय में बी.एस.सी. (कृषि) 4 वर्षीय पाठ्यक्रम उपाधि की शिक्षा दी जाती है। इस महाविद्यालय मंे 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 185 छात्र अध्ययनरत हैं। कृषि महाविद्यालय भवन के प्रांगण में स्वर्गीय कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button