छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोई भी प्रकरण राजस्व कार्यालयों में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए : कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की बिंदुवार विभागीय समीक्षा की गई। सर्वप्रथम पोषण ट्रेकर के विभिन्न इंडिकेटर्स पर समीक्षा की गई। इस कड़ी में FRS, E-KYC, AADHAAR FACE केप्चर की सेक्टरवार समीक्षा की गई व शत् प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों को आंगनबाड़ी केन्द्र भ्रमण की जानकारी प्रति सप्ताह साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लेकर आने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में परियोजना अधिकारियों व पर्यवेक्षकों के स्तर पर अनुमोदन हेतु लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही महतारी वंदन योजना में जिस भी स्तर पर पात्र हितग्राहियों को भुगतान लंबित है उसे निराकृत करने के निर्देश दिये।

डॉ. सिंह ने कहा कि नोनी सुरक्षा योजना हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए वार्षिक शिशु जन्म के आंकड़े लेकर इसका परीक्षण कर योजना के हितग्राहियों को चिन्हांकित करें, साथ ही सुकन्या समृध्दि योजना में भी कार्य उपलब्धि बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

डॉ. गौरव सिंह ने प्रत्येक परियोजना अधिकारी को अपनी परियोजना के किन्हीं 02 आंगनबाड़ी केन्द्रों का चयन कर नवाचार के रूप में कार्य करते हुए उन केन्द्रों को उत्कृष्ठ केन्द्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

प्रत्येक परियोजना अधिकारी को अपने खण्ड चिकित्सा अधिकारी से बात कर विकासखण्ड स्तर पर या जिला स्तर पर आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के लिए स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने हेतु कहा गया, जिसमें कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के परिजनों को भी शामिल किया जायेगा।

समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर सुश्री रचिता नायडू परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अभनपुर, कुसुम ठाकुर पर्यवेक्षक परिक्षेत्र खिलोरा (अभनपुर), स्मिता ध्रुव पर्यवेक्षक परिक्षेत्र खोरपा (अभनपुर), अंबा पटेल पर्यवेक्षक परिक्षेत्र पारागॉव (अभनपुर) एवं प्रमिला गणवीर पर्यवेक्षक परिक्षेत्र सेमरिया (आरंग) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में श्री कुमार बिश्वरंजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शैल ठाकुर जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, सर्व परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि सीमांकन, त्रुटि सुधार, अविवादित नामांतरण, पात्र खसरे का बटांकन जैसे प्रकरणों को प्राथमिकता में लेकर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी प्रकरण राजस्व कार्यालयों में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। साथ ही जिला स्तरीय कॉल सेंटर, हेल्पलाइन, जनदर्शन में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को इनके शीघ्र निराकरण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button