खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- आतंक के आकाओं को उनके घर में ही डोज देता है नया भारत

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल उठाया. इस दौरान उन्होंने मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पूछा कि उस समय की सरकार क्या करती थी…?

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के साबरकांठा में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आतंकियों को जवाब देने में हीलाहवाली का आरोप लगाया। पीएम मोदी कांग्रेस के कार्यकाल में हुए काम और आतंकदवाद को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पहले डोजियर भेजे गए थे, लेकिन अब आतंक के आकाओं को उनके ही घर में डोज दी जा रही है।”

पीएम मोदी ने 2008 में 26/11 के मुंबई हमलों और उसके बाद पाकिस्तानी सरकार को भेजे गए दस्तावेजों का जिक्र करते हुए कहा, “अब चीजें पूरी तरह से बदल गई हैं. जब आतंकवादी मुंबई में 26/11 जैसे बड़े हमले करते थे, देश भर में विस्फोटों में लोग मरते थे, कश्मीर में कार्रवाई में हमारे सैनिक मारे जाते थे, उस समय की कमजोर सरकार क्या करती थी? वे डोजियर भेजते थे आतंकवादी कहां से आए और उन्होंने क्या किया, इसका विवरण दिया गया. कांग्रेस पाकिस्तान से पूछती थी कि वे हम पर बमबारी क्यों करेंगे।”

प्रधानमंत्री ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा, “वह एक समय था जब डोजियर भेजे जाते थे. आज का भारत आतंक के आकाओं को डोजियर नहीं भेजता है, बल्कि उनके घर पर हमला करता है।”

पीएम मोदी ने कहा, “देश के आजाद होने के दूसरे दिन भगवान श्रीराम का मंदिर बनना शुरू होना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ. इसके लिए देश को लड़ाई लड़नी पड़ी है. 70-75 साल तक कांग्रेस ने इसे रोकने की कोशिश की. कानून बदले ताकि राम मंदिर बने ही नहीं।”

पीएम मोदी ने कहा, “साल 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो चुनौतियों को चुनौती देने के लिए भेजा था. चुनौतियों को टालने के लिए नहीं… चुनौतियों से टकराने के लिए भेजा था. इस मिट्टी में वो ताकत है और दुनिया ने महात्मा गांधी में वो ताकत देखी थी. देश ने सरदार वल्लभ भाई पटेल में वो ताकत देखा था… इस मिट्टी में वो ताकत है जिसने मुझे पाला, पोसा और बड़ा किया और मैं आप सबकी सेवा करने में दिन-रात खपाता रहता हूं।”

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि मैंने कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी और ये कांग्रेस के लोग देश को डराते थे कि राम मंदिर बनेगा तो देश में आग लग जाएगी. राम मंदिर शान से बनकर तैयार हुआ और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई, देश ने इसे उत्सव के रूप में मनाया. देश में तो आग नहीं लगी, लेकिन कांग्रेस के दिलों में जो आग लगी है, वो कोई बुझा नहीं सकता।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button