छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोतवाली थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 14 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 54250 रु बरामद

जुआ खेलते पकड़ा 14 लोगों को, जुआ फड़ से नगद 54,250 रु को किया जप्त…जुआड़ियों के खिलाफ 4,5 छ ग जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला पंजीबद्ध…पुलिस ने जुआडियो के कब्जे से ताश की गड्डी, एक मोटर साइकल,01 स्कूटी, एक टाटा नैक्शन कार व 14 नग मोबाइल फोन को भी किया जप्त…

 

जशपुर। दिनांक 02.09.25 को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मी नगर, टिकैत गंज में, फिरोज नाम का व्यक्ति एक घर में, जुआड़ियों को इकट्ठा कर रुपए का दांव लगाकर, ताश पत्ती से जुआ खिला रहा है। जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर, लक्ष्मी नगर टिकैतगंज जाकर फिरोज के घर की घेरा बंदी की गई।

पुलिस के द्वारा जब घर के अंदर छापा मारा गया तो, वहां 14 व्यक्ति चटाई बिछाकर ताश पत्ती के साथ पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिस पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए सभी 14 व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसका नाम व पता है-

01. मो. फरदीन अंसारी उम्र 25 वर्ष, निवासी बस स्टैंड जशपुर।
02. मो. फिरोज अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजलीटोली जशपुर।
3. अर्जुन राम उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर।
4. चांद अकरम उर्फ चंदा शेख, उम्र 35 वर्ष निवासी दर्जी मोहल्ला जशपुर।
5. राजेन्द्र राम उर्फ टेप, उम्र 39 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर।
6. पंकज गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बनिया टोली, जशपुर।
7. करण ताम्रकार उम्र 24 वर्ष, निवासी नवाटोली जशपुर।

8. सूरज चौधरी उम्र 32 वर्ष, निवासी टंकी टोली जशपुर।
9. आनंद राम उम्र 28 वर्ष, निवासी डीपाटोली जशपुर।
10. ऑफिर अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी करबला रोड, आजाद मोहल्ला जशपुर।
11. विनय ताम्रकर उम्र 25 वर्ष निवासी नवा टोली जशपुर।
12. आशीष गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी बाकी टोली जशपुर।
13. शिवम् राम नायक उम्र 22 वर्ष निवासी निवासी रक्षित कॉलोनी जशपुर।
14. खगेश्वर प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी दरबारी टोली जशपुर को हिरासत में लिया गया व जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश की 08 गड्डी व नगद 54,250 रु को जप्त किया गया।

पुलिस के द्वारा जुआडियो के कब्जे से मौके से मिले उनके 14 नग मोबाइल फोन,01 मोटर साइकल, 01स्कूटी व एक टाटा नैक्शन कार को भी जप्त किया गया है।

मामले में पुलिस के द्वारा उक्त सभी 14 जुआडीयो के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 4,5 छ ग जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी, उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेश पाल, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत , आरक्षक राम प्रताप यादव, सुरेंद्र माली, विशेश्वर भगत, प्रवीण तिर्की, व राजकेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए,14 लोगों को पकड़ा है, ताश पत्ती, मोटर साइकल, मोबाइल फोन सहित जुआ फड़ से मिले 54,250 रु को जप्त किया है, जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button