छत्तीसगढ़फीचर्ड

कोरबा जिले के नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया पदभार ग्रहण: थाना प्रभारियों का मीटिंग लेकर बताई प्राथमिकताएं, कहा- कानून व्यवस्था एवम हार्ड पुलिसिंग पर रहेगा जोर

 

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के रूप में आईपीएस संतोष सिंह द्वारा आज कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिले के समस्त थाना चौकी एवम सहायता केंद्र प्रभारियों का मीटिंग लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई । मीटिंग की शुरुआत करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सभी का परिचय प्राप्त किया गया फिर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा की जिले में अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाए साथ ही जिले में पुलिसिंग दिखना चाहिए।

पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए आगे कहा की बेसिक पुलिसिंग साथ साथ कम्युनिटी पुलिसिंग के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। एसपी संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा निजात अभियान कोरबा जिले में भी चलेगा।

इस अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवचरण सिंह परिहार सहित जिले के सभी थाना, चौकी सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button