Uncategorised

कोरसगुड़ा- आऊटपल्ली के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 01 माओवादी ढेर, 01 पुरूष माओवादी का शव, 01 नग बंदूक एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद

बीजापुर। दिनांक 16.10.2020 को जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा से जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल गस्त सर्चिंग पर ग्राम कोरसगुड़ा की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान प्रातः लगभग 09ः30 बजे ग्राम कोरसगुड़ा- आऊटपल्ली के मध्य जंगल में सुरक्षा बल एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस पार्टी को भारी पड़ते देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भागने में सफल हो गए।

मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 01 पुरूष माओवादी का शव जिसकी पहचान विकेश हमला, निवासी कोरसागुड़ा, जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई है। घटना स्थल 01 नग बंदूक एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button