दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोरियर सर्विस पार्सल ऑफिस में हुई चोरी का हुआ खुलासा, 02 आरोपी से 98 लाख रुपए नगद और हुंडई एसेंट कार जप्त

भिलाई। प्रार्थी अर्पित बरनवाल निवासी कर्मचारी नगर सिकोला भाठा, करहीडीह जेवरा सिरसा दुर्ग स्थित अमेजन कोरियर सर्विस पार्सल ऑफिस में मैनेजर पद पर काम करता है। प्रार्थी ने चौकी जेवरा सिरसा में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 23.08.2024 को अमेजन कोरियर सर्विस पार्सल ऑफिस का कर्मचारी लव देवागंन फोन पर बताया कि ऑफिस के शटर का ताला टूटा हुआ है, अंदर रखी आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था जिसमें रखी नगदी रकम चोरी हो गई ळे कि रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 355/2024 धारा 331,305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी करने हेतु निर्देष प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर नेताम व चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं चौकी की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आने-जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों का त्रिनयन एप्प के माध्यम से फूटेज प्राप्त कर, फूटेज का सुक्ष्मता से अवलोकन किया गया, आरोपियों की पतासाजी करने हेतु टीम द्वारा विषेष सूत्र लगाये गये थे, सीसीटीवी के अवलोकन से घटना स्थल पर एक संदिग्ध काले रंग की हुंडई एसेंट कार परिलक्षित हो रही थी, जिसके आधार पर सीसीटीवी के माध्यम से लगातार कार का पीछा किया गया।

जिससे संदिग्ध कार का नंबर स्पष्ट हुआ, कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया गया, वाहन मालिक से पूछताछ पर दिनांक 23.08.2024 को उनके परीचित बालाघाट (म.प्र.) निवासी सुनील कावडे द्वारा कार का इस्तेमाल करना पता चला, जिसें टीम द्वारा आरोपी के निवास स्थान जागपुर थाना भरवेली जिला बालाघाट (म.प्र.) में घेराबंदी कर पकड़ा गया, सघन पूछताछ करने पर चोरी की नियत से बालाघाट से भिलाई अपने परीचित के घर आना बताया, घटना के पूर्व धमतरी जिला में भी अमेजन कोरियर ऑफिस में असफल प्रयास किया था।

उसके बाद करहीडीह स्थित अमेजन कोरियर ऑफिस में संतोष लिल्हारे के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, आरोपियों के कब्जे से 98 हजार रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की हुंडई एसेंट कार लगभग कुल कीमती 03 लाख 98 हजार रूपये जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही चौकी जेवरा सिरसा से की जा रही है।

नाम आरोपी:  01. सुनील कावड़े पिता स्व.यषवंत राय कावड़े उम्र 35 वर्ष सा.जागपुर थाना भरवेली जिला बालाघाट (म.प्र.)
02. संतोष लिल्हारे पिता भजन लाल लिल्हारे उम्र 46 वर्ष सा.आंवलाझरी थाना भरवेली जिला बालाघाट (म.प्र.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button