दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोरियो पॉप डॉस सिखने घर से निकली नाबालिग को मुरादाबाद से किया गया रेश्क्यू, घर से ले गये सोने के जेवरात व नगदी सहित 3 लाख का जुमला बरामद

आपरेशन मुस्कान के तहत दुर्ग पुलिस को मिली बडी सफलता…थाना खुर्सीपार एवं मुरादाबाद आरपीएफ टीम की मदद से 12 घंटे के भीतर अपहृता बरामद…बलिका द्वारा रकम जुमला कीमती लगभग 03 लाख रूपये को बरामद किया गया…

भिलाई। प्रार्थी विगत दिवस रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लडकी उम्र 13 वर्ष जो सुबह करीबन 07.00 बजे स्कुल जा रही हूं कहकर घर से निकली है जो अभी तक वापस नही आयी है कि रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 135/2023, धारा 363 भादवि. पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त घटना को पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), संजय ध्रुव (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक, (सायबर) प्रभात कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आशीष बंछोर (रा.पु.से.) को अपहृता की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना संकलन जुटाई गई एवं पूछताछ की गई। अपहृता के माता, पिता, सहेलिया से पूछताछ किया जा रहा था कि अपहृता की सहेली बतायी की नागपुर स्टेशन पर अपहृता किसी का मोबाईल फोन मांग कर काल कर घर से पैसे लेकर कोरिया पाप डॉस सिखने जाने की बात बतायी और फोन काट दी उसके बाद अपहृता लाजपत नगर नई दिल्ली मे किसी बिरयानी सेंटर से अपने मॉ को फोन कर बोली की वह दिल्ली मे है और डांस सिखने जा रही है। अपहृता के द्वारा काल किये गये उक्त नम्बर को लेकर अपहृता के संबंध मे पूछताछ करने पर खाना लेकर चले जाना बताया।

खुर्सीपार पुलिस लगातार ट्रेन का ऑनलाईन जीपीएस लोकेशन लिया जा रहा था साथ ही ट्रेन के लोकेशन के आधार पर मुरादाबाद स्टेशन आरपीएफ को अपहृता की ट्रेन मे होने की सूचना दी गई आरपीएफ द्वारा बालिका को ट्रेन से रेश्क्यू कर सकुशल उतार लिया गया। बालिका को रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट मुरादाबाद मे महिला आरक्षक के निगरानी मे रखा गया था, खुर्सीपार पुलिस परिजन को साथ लेकर मुरादाबाद से बालिका को दस्तयाब कर थाना लाया गया।

बालिका से पूछताछ करने पर कोरियो पाप डांस सिखने कोरिया ले जाना बतायी तथा घर से अपनी मॉ के सोने के जेवरात 03 तोला कीमती 2,50,000 रूपये एवं नगदी रकम 20,000 रूपये साथ ले जाना बताया, बालिका से नगदी रकम 2000 रूपये एवं सोने के जेवरात 03 तोला कीमती 2,50,000 रूपये बरामद किया गया है। बालिका को दस्तयाब करने हेतु स्वयं पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) लगातार मॉनिटरिंग करते रहे, जिसके फलस्वरूप दुर्ग पुलिस लगातार बालिका के दस्तयाब होने तक ट्रेन रूट में आने वाले सभी रेल्वे स्टेशनों के आपीएफ एवं जीआरपी को बालिका के संबंध में लगातार लोकेशन व आवश्यक सूचना देती रही, जिसके फलस्वरूप अंततः बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।

उक्त बालिका को मात्र 12 घंटों में दस्तयाब करने मिली सफलता में अनुविभागीय अधिकारी धमधा प्रभात कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर, निरीक्षक उमेंद्र टंडन, सउनि वीरेन्द्र ठाकुर, आरक्षक चुमुक सिन्हा, पंकज सिंह, अमन शर्मा, संदीप कुर्रे, इशांत प्रधान, आरपीएफ मुरादाबाद ASC/MB त्रिलोक सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार , सउनि अनिल कुमार, मनोज कुमार ,प्र0 आर0 चंद्रशेखर, उदय प्रकाश, आरक्षक कुलभूषण, धर्मवीर, म0 आर0 कविता का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button