छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुनर्वास नीति पर उप-मुख्यमंत्री ने बुद्धिजीवी वर्ग के साथ किया विमर्श, 4 घंटे से अधिक चला गहन मंथन

रायपुर। बस्तर को नक्सलवाद की काली छाया से मुक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुआयामी प्रयास कर रही है। एक साथ अनेक मोर्चों पर पहल, प्रयास और कार्य किए जा रहे हैं।

इस क्रम में उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कोंडागांव में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ सरकार की पुनर्वास नीति को और किस ढंग से बेहतर किया जा सकता है तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए क्या अच्छा किया जा सकता है।

इस विषय पर करीब 4 घंटे तक गहन विचार विमर्श हुआ। उक्त विषय पर समाज के विकास में कार्यरत लोगों से राय जानी। साथ ही विचार साझे किए गए।

उल्लेखनीय है कि उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में गूगल फार्म जारी कर पुनर्वास नीति के संबंध में सुझाव मांगे हैं। उन्होंने माओवादियों से भी अपील की है कि वे ही बताएं पुनर्वास नीति में क्या चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button