खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हेलीपेड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत, चौक चौराहों पर हुई पुष्प वर्षा

दुर्ग। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज प्रथम दुर्ग नगर आगमन हुआ। बटालियन हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों ने एक-एक गुलाब का पुष्प भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किये। मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर और किरण सिंह देव का भी दुर्ग आगमन हुआ।

स्वागत में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक दयाराम साहू, जागेश्वर साहू, प्रीतम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभाग आयुक्त एस. एन. राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसएसपी आर. जी गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का चौक-चौराहों पर भव्य स्वागत: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रथम नगर आगमन पर मालवीय नगर चौक और राजेंद्र पार्क चौक पर नगरवासियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत के साथ अपनी भावनात्मक आभार प्रकट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button