खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

जीत के लिए 116 रन नही बना पाई टी20 विश्व विजेता टीम इंडिया, विश्व कप के लिए क्वालीफाई नही कर पाने वाली जिम्बाबे ने 13 रन से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने क्लाइव मदांडे की 29 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। गिल और सुंदर के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला…

 

नईदिल्ली (ए)। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। हैरानी की बात यह है कि टीम इंडिया पिछले सप्ताह ही दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीती थी। अब उन्हें इस विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं करने वाली टीम ने हराया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने क्लाइव मदांडे की 29 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। गिल और सुंदर के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। नौ मैचों में यह भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरी हार है।

इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले तीनों बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, रियान पराग और ध्रुव जुरेल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इन तीनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। हालांकि, डेब्यू मुकाबले में तीनों का बल्ला खामोश रहा।

भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था। अभिषेक चार गेंद खेल खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद विकेटों का सिलसिला जारी रहा। शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के अलावा किसी का बल्ला नहीं चला। कप्तान ने पहले मैच में पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, सुंदर ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। इस मैच में गायकवाड़ सात, पराग दो, रिंकू सिंह शून्य, जुरेल छह, बिश्नोई नौ, आवेश 16, मुकेश शून्य रन बनाए। वहीं, खलील बिना खाता खोले नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए चतारा और कप्तान रजा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि बेनेट, वेलिंग्टन, मुजरबानी और ल्यूक को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा बनाते हुए बिश्नोई (13 रन देकर चार विकेट) को ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (11 रन देकर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला जिससे जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कोई मजबूत साझेदारी करने में जूझती नजर आई।

जिम्बाब्वे ने हालांकि तेज शुरुआत की और पावरप्ले में उसने दो विकेट पर 40 रन बना लिए थे। काया के मुकेश कुमार की गेंद पर आउट होने के बाद वेस्ले मधवेरे (21 रन) और ब्रायन बेनेट (22 रन) ने तेजी से 34 रन जोड़े। इन दोनों ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद पर पांचवें ओवर में 17 रन जुटाए। बेनेट ने इसमें लगातार दो चौके जड़े जिससे ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे शुरूआती झटके से उबर रहा है। हालांकि, छठे ओवर में बिश्नोई ने बेनेट को अपनी गुगली पर आउट कर जिम्बाब्वे की पारी का रुख ही बदल दिया। फिर जिम्बाब्वे के तीन और बल्लेबाज पवेलियन लौट गये जिसमें मधेवेरे के अलावा ब्लेसिंग मुजरबानी और ल्यूक जोंगवे शामिल थे।

कप्तान सिकंदर रजा (17 रन) के संयम से टीम ने संभलने की कोशिश की लेकिन लय खोने के कारण 41 रन पर छह विकेट गंवा बैठी। जोनाथन कैंपबेल (शून्य) आवेश खान की गेंद को कवर्स की ओर भेजकर एक रन लेना चाहते थे और उनके साथी डियोन मायर्स भी तैयार थे। लेकिन कैंपबेल अचानक मन बदलकर रूक गए और रन आउट हो गए।

सुंदर ने टी20 में 100 विकेट पूरे किए
वाशिंगटन ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उन्होंने मायर्स (23 रन) और वेलिंगटन मास्काद्जा (शून्य) को पवेलियन भेजा। तमिलनाडु के इस गेंदबाज ने इस तरह टी20 में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। क्लाइव मदांडे के नाबाद 29 रन की बदौलत जिम्बाब्वे 100 रन का आंकड़ा पार कर पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button