खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : आईजी अमरेश मिश्रा

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा द्वारा धमतरी जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध की समीक्षा के साथ-साथ पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के तरीकों पर निर्देश दिये और साथ ही हाल ही में सामने आई चाकूबाजी की घटनाओं अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर ठोस दिशा-निर्देश दिए गए।

सभी राजपत्रित अधिकारियों को पर्यवेक्षण के कार्य में तेजी एवं एप्लीकेशन ऑफ माइंड का इस्तेमाल करते हुए पुलिसिंग के कार्य में नए आयाम स्थापित करने के निर्देश दिये गए।
साथ ही ये भी स्पष्ट निर्देश दिये है की किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार, अवैध शराब, गांजा, मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर पूरी तरीके से रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठायेंगे।

आईजी श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून- व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी स्तर के अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना है।

बैठक के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश:
चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक- जिले में हो रही चाकूबाजी की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से काबू पाया जाए और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।
सूखा नशा और अवैध मादक पदार्थ- युवाओं में बढ़ते सूखे नशे की प्रवृत्ति पर विशेष नजर रखी जाए तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।
अनुशासन और टीमवर्क- थाना स्तर से लेकर रेंज स्तर तक सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय और टीमवर्क को प्राथमिकता दें। पुलिस बल का हर सदस्य अनुशासन का पालन करे।
हेलमेट अनिवार्य- सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी स्वयं हेलमेट लगाएँ और जनता को भी सड़क सुरक्षा हेतु प्रेरित करें।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:
देर रात तक चलने वाले होटल,ढाबे,दुकानें को समय पर बंद कराने के निर्देश दिये गए,साथ ही अड्डेबाजी के स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये।
साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया जाए।
एवं लंबित अपराध,चालान, मर्ग एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण अनिवार्य है।
गौ-तस्करी के मामलों एवं एनडीपीएस मामलों में वाहनों की राजसात की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से की जाए।
अधिकारियों को थाने लेवल पर न्यू क्रिमिनल लॉ की जानकारी देना और नए कानूनों की समझ को गहराई से आत्मसात करने पर बल दिया गया।

इस समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार एवं सभी राजपत्रित अधिकारी,रक्षित निरीक्षक,सभी थाना/चौकी प्रभारी सहित अन्य प्रभारी उपस्थित रहे।

आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने अंत में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निष्पक्ष,पारदर्शी और तत्पर पुलिसिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना जगाना ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button