दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कामधेनु विश्वविद्यालय में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी. दक्षिणकर के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के कार्यकारी अधिष्ठाता डॉ. के.एम.कोले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला चिकित्सालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय के सभागार में दिनांक 23 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निःशुल्क प्रिकॉशन बूस्टर डोज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस निःशुल्क टीकाकरण शिविर के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी.दक्षिणकर, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकगण, महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष/ प्राध्यापक, कर्मचारी, महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, विश्वविद्यालय परिसर में निवासरत निवासी सहित लगभग 140 लोग लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी अधिष्ठाता डॉ. के.एम. कोले ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं स्टाफ नर्सेस को इस निःशुल्क टीकाकरण के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु बधाई दी तथा टीकाकरण में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ओसामा कलीम, डॉ.ओ.पी.दीनानी की महती भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button