छत्तीसगढ़फीचर्ड

एडमिशन, एक्सिडेंट और ईलाज का झांसा देकर 7.27 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी एवं आरोपीया एक ही गांव के है दोनों एक राय होकर पैसों के लालच में आकर गीतांजली साहू का नाम लेकर एक्सीडेंट के इलाज के लिए, बीमारी के इलाज के लिए एडमिशन के लिए पैसे की जरूरत होना बताकर धोखाधड़ी कर पैसा जमा कराए…

पिथौरा। प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा दिनांक 25.12.2024 से दिनांक 12.01.2025 के मध्य मैसेज एवं काॅल के माध्यम से प्रार्थी की भतीजी की सहेली एवं उसका भाई होना बताकर एडमिशन, एक्सिडेंट एवं ईलाज के लिए पैसे की जरूरत होना बताकर प्रार्थी के साथ कुल 7,27,000 रूपये की धोखाधडी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध धारा 318(4), 319(2), 3(5) BNS, का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी सहायता से उक्त मोबाईल धारको की पतासाजी कर पूछताछ की गई, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) सदानंद साहू उर्फ गणेश पिता तिजराम साहू उम्र 31 वर्ष साकिन पीपरडीही पो. अमोदी थाना सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ (छग) तथा सहयोगी (02) संतोषी नेताम पिता रामायाण सिंह नेताम उम्र 25 साल साकिन पीपरडीही पो. अमोदी थाना सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ (छग) का निवासी होना बताया।

टीम के द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी आदित्य कुमार दुबे को उसकी भतीजी जो कि आरोपीया एवं उसकी एक अन्य सहेली रूम मेट के साथ रहती है, ने देखा कि प्रार्थी जब भी अपनी भतीजी से मिलने आता था तो अपनी भतीजी को खर्च के लिये बहुत पैसा देता था।

जिसकी जानकारी आरोपी सदानंद साहू एवं आरोपीया संतोषी नेताम को थी। आरोपी एवं आरोपीया एक ही गांव के है दोनों एक राय होकर पैसों के लालच में आकर गीतांजली साहू का नाम लेकर एक्सीडेंट के इलाज के लिए, बीमारी के इलाज के लिए एडमिशन के लिए पैसे की जरूरत होना बताकर, विभिन्न फोन पे नम्बरों, बैंक खातों के माध्यम से धोखाधडी कर पैसा जमा कराये है।

प्रकरण के आरोपी सदानंद साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग एम.आई. मोबाईल एवं एक नग मोबाईल एवं 08 नग अलग अलग बैंकों के डेबीट, क्रेडिट कार्ड जप्त किया गया है। आरोपीयों के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध धारा के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button