छत्तीसगढ़फीचर्ड

यूट्यूब में एडवरटाइजमेंट कर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायसी खुलवाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी राजन असपिलिया ने रेंज सायबर थाना रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अक्टूबर 2023 में यू-ट्यूब में वर्क फ्रॉम होम सर्च कर रहा था, उसी दौरान वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के संबंध में ऐड देखा। जिसमें लिखा हुआ था, बीस हजार की नौकरी फ्री में, फार्मा हेल्थ एकेडमी से, जिसमें दिये गये मोबाईल नंबर में शिव साहू जो कि फ्रेन्चायसी हेड हैं, से प्रार्थी का बात हुआ।

इसके बाद इनके सीईओ सुरेश कुन्ती सिंह से बात हुआ, जो कि स्वयं को दिल्ली में हेड ऑफिस यू-197, तीसरा मंजिल शंकरपुर सतरपुर लक्ष्मीनगर के बाजू दिल्ली का होना बताया और वह प्रार्थी का बायोडाटा लिया और उन्होंने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव फ्रेन्चायसी खोले जाने का मैनेजमेंट कार्य करने बोला।

जिस पर प्रार्थी रायपुर सेंटर के लिए तैयार हुआ और एक मॉडल सेंटर खोलने के लिए 6,00,000/- रूपये भुगतान के लिए बोले और उनके सीईओ सुरेश कुन्ती ने प्रार्थी का 45 साल का फार्मा इंडस्ट्री का अनुभव बायोडाटा में देखा और उसके अनुभव को देखते हुए उसे केवल रायपुर क्षेत्र का नही बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का रिजनल कार्यालय खोलने एवं हेड बनने का प्रस्ताव दिया।

जिस पर प्रार्थी ने फ्रेंचाइजी प्राप्त करने हेतु अलग-अलग तिथियों व किश्तों में उनके बताये खातों में कुल 14,30,000/- रूपये जमा किया, कि प्रार्थी को फ्रेंचाइजी हेतु ई-स्टाम्प में एग्रीमेंट दिया गया। प्रार्थी द्वारा 01/11/2023 को ऑरेंज हाईट्स मोवा में सेंटर खोला गया किन्तु आरोपियों द्वारा एक भी एडमिशन नहीं करवाया गया और न ही अन्य जिलों में सब सेंटर खोला गया।

इस बीच प्रार्थी का शिव साहू से लगातार बात होती रही है और केवल आश्वासन ही मिलता रहा। इसी प्रकार शिव साहू एवं सुरेश कुन्ती सिंह के द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी किया गया। अनुमति प्राप्त कर रेंज साइबर पुलिस थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 2/24 धारा 420,34 पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार अन्वेषण करते हुए आरोपी सुरेश कुन्ती सिंह को दिल्ली में लोकेट कर दिनांक 14/7/24 को दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रकरण में संलिप्त अन्य एक आरोपी शिव साहू निवासी दिल्ली फरार था, शिव साहू को दिनांक 8/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी: शिव नारायण साहू पिता स्व. मुनेश्वर साहू उम्र 44 वर्ष पता B 242 न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली

रेंज सायबर थाना के अपराध क्रमांक 14/24 में IT इंजीनियर के साथ हुई 88 लाख की ठगी के मामले में अब तक 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button