दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोसरिया मरार समाज का समाजिक महाकुंभ 17 नवंबर को धमधा में

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज का युवती परिचय सम्मेलन, शाकंभरी जयंती महोत्सव एवं परिचय माला का विमोचन दुर्ग जिले के धमधा बाजार चौक में 17 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश भर के मरार समाज के स्वजातीय जन शामिल होंगे।

इस आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल ने बताया कि यह आयोजन दुर्ग जिला संगठन के आठ राज और प्रदेश संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस समाजिक महाकुंभ में समाज को आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रो में संयोजित विकास की दिशा में आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

दुर्ग जिला संगठन के महामंत्री मनेन्द्र पटेल ने बताया कि प्रति वर्ष अलग-अलग जिलों में शाकंभरी जयंती महोत्सव एवं विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। प्रदेश संगठन की ओर से इस बार दुर्ग जिले को आयोजन की जिम्मेदारी मिली है इस भव्य आयोजन में समाज के लगभग 5000 से अधिक स्वाजातीय बन्धु, माताएं एवं युवा साथी शामिल होंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज को संगठित कर सभी क्षेत्रों में विकास की दशा और दिशा तय करना है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल होंगे। इसके अलावा जिले के सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। प्रदेश के पदाधिकारी जिला एवं राज के समस्त पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा समाज द्वारा प्रकाशित युवक युवती परिचय माला का विमोचन किया जाएगा जिसमें लगभग 900 युवक यूतियों के बायोडाटा संग्रहित किए गए हैं इसके अलावा मंच पर समाज के विशिष्ट जनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक राजेंद्र नायक, कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल, जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल एवं सभी संरक्षक गण, प्रदेश सलाहकार उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button