देश-दुनियाफीचर्ड

क्रिकेटर ऋषभ पंत एक्सीडेंट में बाल बाल बचे: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, गंभीर अवस्था में देहरादून रेफर

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उनका रुड़की में एक्सीडेंट हो गया है, बताया जा रहा है कि इस हादसे में उनका टांग फ्रैक्चर आया है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उनका रुड़की में एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में उनका टांग फ्रैक्चर होने की खबर आई है। हादसे के फौरन बाद पंत को देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है।

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है. उनकी कार दिल्ली से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, पंत को तुरंत रुड़की से दिल्ली रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत की कार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के करीब रेलिंग से टकरा गई. इस एक्सीडेंट के बाद कार में आग लग गई।

बता दें ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई. हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है. उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

https://twitter.com/rahulpr041/status/1608662578703798273?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608662578703798273%7Ctwgr%5E4152b535560491a2cc856d893a6cc9c07f6c4006%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-9141695002038517236.ampproject.net%2F2211302304002%2Fframe.html

Related Articles

Back to top button