देश-दुनियाफीचर्डविविध

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी लड़ेगी जामनगर नार्थ से चुनाव, भाजपा ने दिया टिकट

क्रिकेटर की पत्नी रिवाबा जामनगर से चुनाव लड़ने जा रही हैं, उन्हें गुजरात जामनगर नॉर्थ से भाजपा का टिकट मिल चुका है, भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की दी है, जिसमें रिवाबा का भी नाम शामिल है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने पहले चरण के लिए 160 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. जिसमें भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा का नाम भी शामिल है. बीजेपी ने रीवाबा को जामनगर नार्थ विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

बता दें की रिवाबा पिछले कुछ सालों से राजनीति में ऐक्टिव रही हैं। पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था की उन्हें भाजपा टिकट दे सकती है। रिवाबा करणी सेना की सदस्य भी रह चुकी हैं। 2019 में रिवाबा भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता भी रह चुकी हैं। रिवाबा को अक्सर राजनीतिक कार्यक्रमों में भी स्पॉट किया गया है।

हाल ही में भाजपा विधायक हकुभा जडेजा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया था की क्या वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? तो उन्होनें कहा थी की यदि प्रधानमंत्री और भाजपा नेता उनपर भरोसा करके जिम्मेदारी देते हैं तो वो जरूर निभाएंगी। वहीं दूसरी तरफ जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा भी राजनीति में सक्रिय हैं। ननद-भाभी के बीच नोक-झोंक की खबरें भी सामने आई थी।

 

Related Articles

Back to top button