दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्रेडा सदस्य विजय साहू ने सौर संयंत्र हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतों पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। सदस्य क्रेडा रायपुर विजय साहू, क्रेडा के अधिकारियों एवं नगर निगम मिलाई के अधिकारियों द्वारा 06 सितम्बर 2023 को सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु प्रस्तावित स्थल 77 एम.एल.डी., 66 एम.एल.डी. एवं महापौर भवन नगर निगम सुपेला भिलाई का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 77 एम.एल.डी., 66 एम.एल.डी. प्लाट में 100-100 किलोवॉट एवं महापौर भवन नगर निगम सुपेला भिलाई में 50 किलोवॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट (ऑन ग्रिड) संयंत्र स्थापना कार्य हेतु प्रस्तावित किया गया है।

क्रेडा विभाग द्वारा स्थल सर्वे उपरांत कुल 250 किलोवॉट क्षमता के ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जा सकती है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1000 यूनिट की विद्युत बचत हो सकती है।

सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण के दौरान धर्मराज शर्मा, केडा विभाग के अधिकारी हरीश श्रीवास्तव, यामिनी देवांगन एवं नगर निगम के अधिकारी ब्रिजेश श्रीवास्तव, अर्पित बंजारे तथा प्रदीप शाल, साकेत कुशवाहा, पंकज शर्मा, परमजीत, अभिषेक वर्मा, गौरव राय, योगेन्द्र साहू, प्रतीक भण्डाकर एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button