छत्तीसगढ़फीचर्ड

क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर झांसे मे लेकर ठगी 91 हजार ₹ से अधिक का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर झांसे मे लेकर ठगी करने के मामले मे पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही…आरोपी के कब्जे से ठगी की गई राशी 91170/- नगद किया गया बरामद…

सरगुजा। प्रार्थी अगस्त राम पैकरा साकिन निम्हा उदयपुर द्वारा दिनांक 25/01/22 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 02/01/22 कों एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के नंबर पर कॉल कर क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर झांसे मे लेकर ओ.टी.पी प्राप्त कर अलग अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 91170/- रुपये की ठगी कारित किया गया हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 12/22 धारा 420 भा.द.वि. 66(डी) आई. टी.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना साइबर सेल से तकनिकी सहायता प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी रोहित वर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन पुरानी बाजार केराकट जौनपुर उत्तरप्रदेश कों धारा 41 (ए) जा.फौ. का नोटिस दिया गया, जो आरोपी द्वारा मामले मे पुलिस टीम कों सहयोग प्रदान करते हुए घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया।

साथ ही प्रार्थी से ठगी गई रकम कुल 91170/- रुपये बरामद कराया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर ठगी की घटना दिल्ली से कारित किया जाना स्वीकार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से धारा 41(ए) सी.आर.पी.सी. के निहित प्रावधानो के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर प्रकरण मे चालान पेश किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, सतीश सिंह, शत्रुधन सिंह, आरक्षक अशोक यादव, सुयश पैकरा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button