दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्षत्रिय कल्याण सभा महिला प्रकोष्ठ भिलाई द्वारा तीज मिलन समारोह का किया गया आयोजन

भिलाई। क्षत्रिय कल्याण सभा (महिला प्रकोष्ठ) भिलाई नगर के तत्वाधान मे शनिवार को महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 6 में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा तीज मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. सुमन चौहान जो जवाहरलाल नेहरू अस्पताल सेक्टर- 9 में प्रसूति विभाग में सीनियर डॉक्टर रही है, साथ ही अन्य तीन मुख्य अतिथियों में शशि कला सिंह (रिटायर्ड सीएसईबी में सीनियर अकाउंटेंट ), कमलेश राघव (बी.एस. पी. के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में सेक्शन ऑफिसर ) गीता सिंह (शंकर विद्यालय में संगीत की शिक्षिका) तथा (समाज सेविका ) अनीमा सिंह रही।

इस रंगारंग कार्यक्रम मे भिलाई एवं दुर्ग की क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम बहुत भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य एवं गायन का कौशल भी दिखाया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया पुरस्कार वितरण के साथ-साथ सभी उपस्थित महिलाओं को श्रृंगार का सामान उपहार स्वरूप दिया गया तथा स्वल्पाहार का आनंद सभी महिलाओं ने उठाया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से क्षत्रिय कल्याण सभा (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष्या करुणा सिंह, उपाध्यक्ष ललिता सिंह, उपाध्यक्ष सीमा सिंह, महासचिव गायत्री सिंह राठौर, सह सचिव संगीता सिंह, सह सचिव सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष शशिकला सिंह, सह कोषाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर संगठन मंत्री पूनम सिंह, सह संगठन मंत्री माला सिंह, सांस्कृतिक सचिव किरण सिंह, सह सांस्कृतिक सचिव सुषमा सिंह, प्रचार मंत्री वंदना सिंह, प्रचार मंत्री सुषमा सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्यों में मनीषा सिंह, संध्या सिंह, प्रिया सिंह, ज्योति सिंह, खुशबू सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button