दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला भिलाई के प्रथम स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

भिलाई। गुरुवार 30 जनवरी को क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, गृह (पुलिस) विभाग छत्तीसगढ़ शासन, सेक्टर 4, भिलाई, जिला दुर्ग का प्रथम स्थापन दिवस मनाया गया। स्थापन दिवस के इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर डॉ. पंकज ताम्रकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, एएसपी भिलाई (शहर) सुखनंदन राठौर, एएसपी अभिषेक झा दुर्ग (ग्रामीण) एवं भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज ताम्रकार ने कहा कि आज हम इस प्रयोगशाला का प्रथम स्थापना दिवस मना रहे है, हमने कोशिश की है कि अच्छे से अच्छा करें, डे वन से हमने ये कमेंटमेंट किया था कि हम अपने स्ट्रेंथ को बढ़ाएंगे, यहां पर नारकोटिक्स, बायोलॉजी का काम होता रहा है, नए कार्यों के लिए प्रपोजल भेजा जा चुका है। हम सबसे अच्छा रिजल्ट और त्वरित रिजल्ट दे यही हमारी कोशिश है। डिजिटल फोरेंसिक के लिए भी हम कार्य कर रहे है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि एक वर्ष पूर्ण होने पर आप लोगो के द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम के लिए बधाई। जिस कार्य के लिए हमें रायपुर दौड़ लगानी पड़ती थी वो सुविधा हमारे दुर्ग में अब उपलब्ध है। किसी भी केस को सॉल्व करने में आपकी भूमिका रहती है। मैं आपको सभी को एक सुझाव भी देना चाहती हूं कि आने वाले साल में जब आप ऐसा आयोजन करे तो उसमें एक डाटा साझा करे कि पिछले साल में आपने क्या-क्या काम किया है। जैसे फिल्म को पुरस्कार मिलता लेकिन पर्दे के पीछे के कलाकारों को नहीं देखा जाता है, उसी प्रकार हम लोग किसी को सजा दिला पाते है तो पर्दे के पीछे के कलाकार आप लोग रहते है। आप लोग लगन से, मेहनत से हमारे लिए काम करते है इसके लिए आप लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद।

एएसपी अभिषेक झा ने कहा कि पहले स्थापना दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए आप सभी को बधाई, मै इस प्रयोगशाला के उद्घाटन के समय भी मौजूद था तब की स्थिति अलग थी और आज की स्थिति बहुत अच्छी है और मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय स्थितियां और भी बेहतर होगी।

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि यहां से जितना तेजी से हमे रिस्पांस मिलता है, उतना ही तेजी से हमे विवेचना में सहयोग मिलता है। निश्चित तौर पर साक्ष्य संकलन में हमारे लिए बहुत सहयोगी है, उन सब चीजों को हम कोर्ट के प्रस्तुत कर पा रहे है, उसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र है। यहां की अन्य सुविधाओं के लिए जो भी आवश्यकता हो हम उसमें सहयोग करेंगे। आप और हम कंधा से कंधा मिलाकर काम करते रहेंगे।

अच्छे कार्य करने वाले स्टॉफ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी, शशांक द्विवेदी, डॉ.प्रज्ञा गजेंद्र, शत्रुघ्न सिंह, संतोष वर्मा, अर्चना कुमारी, वसीम अकरम, ईशा, दीपक, सतीश, नागेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button